रबी के मौसम की तैयारी
- खरीफ में परती पड़ी भूमि की जुताई करें।
- सरसों, अलसी, चना एवं मसूर के बीज की व्यवस्था करें ताकि अक्टूबर में समय से खेत में नमी रहते बोनी की जा सके ।
- रबी की फसलो में वीजोपचार के किए कार्बम्सिन +थायरम की पूर्वमिश्रित दवा की 3 ग्राम मात्रा से प्रति किग्रा बीज को उपचारित करें।
- दीमक प्रभावित खेत में बीज का उपचार थायोमेथोम्साम 30 एफ.एस. की 10 मिली मात्रा या इमिडिम्लोपिड 48 एफ.एस. की 1.25 मिली मात्रा प्रति किग्रा. बीज उपचारित कर बुवाई करें।
- चने में फलीवेधक कीट से बचाव के लिए चने और धनिया की वुवाई 4:2 के अनुपात में करें।
रबी के मौसम की तैयारी देखते हुये ज़िले के किसानों को उपयुक्त प्रजातियों की अनुशंसा की जाती है-
फसल का नाम | उन्नतशील प्रजातियाँ | बीजदर/एकड़ | अवधि | बोनी के समय खाद की मात्रा /एकड | बोनी का समय |
अलसी | जे.एल.एस.23/जे.एस.एल.73 जे एल.एस 27, जे.एल.एस 67, जे.एल.एस 79 | 08 -10 किग्रा | 115 -120 दिन | 15 किलो यूरिया एवं 35 किलो डीएपी 20 किलो म्युरेट पोटाश | 20 अक्टूबर से नवंबर के प्रथम सप्ताह तक |
मटर (हरी फली हेतु) | पी. एस.एम. ३, पी. एस.एम. ५, पी 3,आजाद, पी 1 | 30 किग्रा. | 50.-90 दिन | 50 किलो डीएपी एवं 30 किलो म्युरेट आँफ पेाटाश | 30 अक्टूबर तक |
मसूर | जे. एल.1, जे.एल3, आई, पी. एल. 316, आई, पी. एल. 8 | 15 किग्रा. | 90 दिन | 40 किलो डीएपी एवं 20 किलों म्युरंट आफ पोटाश | 20 अक्टूबर से 10 नवंम्बर |
चना | जे. जी.130, जे.जी 11 , जे. जी.36, जे.जी.12, जे.जी,16, जे.जी.24, आर वी जी 202, आर वी जी 203 | 25-30 किग्रा. | 100-110 दिन | 50 किलो डीएपी एवं 20 किलो म्युरेट आँफ पोटाश | 20 अक्टूबर से 10 नवंम्बर |
सरसों | पूसा मस्टर्ड 27, आर जी एन 73, एच बी 101, एच बी 506, पीएम 29, पीएम 30, गिर राज, aar. Eh. 749 r h 725 | 2-3 किग्रा. | 110-120 दिन | 80 किलो जिप्सम, 50 किलो डीएपी एवं 20 किलो म्युरेट आँफ पोटाश | 20 अक्टूबर से 10 नवंम्बर |
गेहूँ असिंचित | एच.आई.1500, जे डब्ल्यू.17, जे. डब्लू. एच डब्ल्यू. 2004, जे. डब्ल्यू 3211, जे. डब्ल्यू 3288, | 40 किग्रा. | 120 दिन | 40 किलो डीएपी, 20 किलो यूरिया, 20 किलो म्युरट आँफ पोटाश | 15 नवंम्बर से 25 नवंम्बर |
गेहूँ अर्द्धसिंचित | जे . डब्ल्यू. 3173, जे.डब्ल्यू.17, जे. डब्ल्यू 3211, | 40 | 120- 125 | 40 किलो डीएपी, 20 किलो यूरिया, 30 किलो म्युरेट आँफ पोटाश | 15 नवंम्बर से 25 नवंम्बर |
गेहूँ सिंचित | जे.डब्ल्यू 322, लोक 1 , एच. आई,1544, | 40 किग्रा. | 120 दिन | 50 किलेा डीएपी, 25 किलो यूरिया, 30 किलेा म्युरेट आँफ पेाटाश | 15 नवंम्बर से 25 नवंम्बर |
गेहूँ (देरी से बोनी हेतु) | एच.डी. 2864,एम.पी.1203 एम. पी.4010 | 50 | 120 | 50 किलो डीएपी, 25 किलो यूरिया, 30 किलो म्युरेट आँफ पोटाश् | 25 नवंम्बर से 15 दिसंबर |
कठिया गेहूँ | एच. आई. 8713 एच. आई 8759 | 50 | 120 | 50 किलेा डीएपी, 25 किलो यूरिया, 30 किलेा म्युरेट आँफ पेाटाश | 15 नवंम्बर से 25 नवंम्बर |
No comments:
Post a Comment