Total Pageviews

Showing posts with label सोयाबीन. Show all posts
Showing posts with label सोयाबीन. Show all posts

Saturday, 4 August 2018

सोयाबीन की जड़ में सफेद इल्ली का नियंत्रण

प्रश्न: यह कीट सोयाबीन के पौधे की जड़ों को  काट रहा है  यह सफेद रंग का है, जड़ को नुकसान के कारण पौधे सूख रहे हैं। कृपया नियंत्रण का उपाय बताने का कष्ट करें ?
उत्तर: यह कीट, व्हाईट ग्रब (सफेद इल्ली) है जो जड़ों को काट रहा है जिसके कारण सोयाबीन के पौधे सूख रहे हैं। जैसे-जैसे वर्षा होगी तथा खेत में नमी बढ़ेगी वैसे-वैसे स्वतः सफेद इल्ली का नियंत्रण होगा। रासायनिक नियंत्रण के लिये फोरेट 10 जी, 6 किलोग्राम प्रति एकड़ का तब छिड़काव करें जब खेत में पर्याप्त नमी हो-सादर ।

Tuesday, 10 July 2018

सोयाबीन के पीले पड़े पत्ते का उपचार

प्रश्न: सोयाबीन के पत्ते पीले पड़ रहे हैं कृपया
उपचार बतायें ?
उत्तर: यह क्लोरैसिस है सोयाबीन के पौधे में। थोड़ा सा इंतज़ार करें, वर्षा होने के साथ इस स्थिति में सुधार हो जायेगा यदि स्तिथि  में सुधार न दिखे तो सोयाबीन के पौधे में यदि ऊपर की नई पत्तियाँ पूरी तरह पीली पड़ रही हों तो 80 डब्ल्यू.पी. की 2.5 ग्राम से 3 ग्राम प्रति लीटर में घोल कर छिड़काव खेत में करें - सादर, डॉ. केवल सिंह बघेल सर की अनुशंसा 💐💐