Total Pageviews

Showing posts with label खरपतवारनाशक. Show all posts
Showing posts with label खरपतवारनाशक. Show all posts

Tuesday, 12 November 2024

रबी फसलों हेतु खरपवारनाशक की अनुशंसायें

 रबी फसलों में खरपतवार के नियंत्रण हेतु अनुशंसित खरपतवारनाशक निम्नानुसार हैं:

क्र.

फसल का नाम

अंकुरण पूर्व उपयोग में आने वाले खरपतवारनाशक

अंकुरण पशचात् उपयोग में आने वाले खरपतवारनाशक

1.       

चना

पैन्डीमिथिलिन नामक खरपतवारनाशक को बोनी के  0 से 3 दिन उपरांत उपयोग करें. इस दवा की एक लीटर (1 लीटर) मात्रा को 200 लीटर पानी में घोल कर [13 से 14 पम्प (पन्द्रह लीटर क्षमता का छिड़काव पम्प)] प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें .

टोपरामेज़ॉन नामक खरपतवारनाशक को बोनी के 30 दिन के उपरांत 15 मिलीलीटर मात्रा को 200 लीटर पानी में घोल कर [13 से 14 पम्प (पन्द्रह लीटर क्षमता का छिड़काव पम्प)] प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें .

2.       

मसूर

पैन्डीमिथिलिन (बाकी जानकारी ऊपर की तरह).

टोपरामेज़ॉन (बाकी जानकारी ऊपर की तरह).

3.       

मटर

पैन्डीमिथिलिन (बाकी जानकारी ऊपर की तरह).

टोपरामेज़ॉन (बाकी जानकारी ऊपर की तरह).

4.       

गेहूँ

पैन्डीमिथिलिन (बाकी जानकारी ऊपर की तरह).

क्लोडिनोफॉप प्रोपाईल + मैट्सल्फ्युरॉन मिथाईल की संयुक्त खरपतवारनाशक दवा की 160 ग्राम मात्रा को  200 लीटर पानी में घोल कर [13 से 14 पम्प (पन्द्रह लीटर क्षमता का छिड़काव पम्प)] प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें.

5.       

सरसों

पैन्डीमिथिलिन (बाकी जानकारी ऊपर की तरह).

किसी भी खरपतवार के उपयोग की अनुशंसा अंकुरणपूर्व उपयोग की नहीं है.

 उपरोक्त अनुशंसायें डॉ. बृजेश कुमार तिवारी तथा डॉ. स्मिता सिंह मैडम की हैं.

सादर,

Friday, 27 July 2018

गेहूँ में खरपतवार नियंत्रण

गेहूँ की संकरी एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवार का एक साथ नियन्त्रण करने के लिये क्या उपाय अपनायें ?
गेहूँ की संकरी एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवार का एक साथ नियन्त्रण करने के हेतु सल्फोसल्फ्यूरॉन75 प्रतिशत + मैट्सल्फ्यूरॉन 5 प्रतिशत की 40ग्राम मात्रा को 30 दिन पुरानी फसल पर, 600लीटर पानी में घोल कर छिड़कें. ध्यान रहे घोल छिड़कते समय खेत में नमी होना आवश्यक है. 

Tuesday, 17 July 2018

धान में प्री-इमर्जेन्स खरपतवारनाशक का उपयोग

प्रश्न:धान में कौन सा प्री-इमरजेंस (धान बोने के बाद तथा उगने के पहले) खरपतवार-नाशक उपयोग में लाया जा सकता है, कृपया बतायें।
उत्तर: धान बोने के बाद तथा उगने के पहले २.५ ग्राम प्रैटिलाक्लोर 50 % ई.सी. प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। रक एक एकड़ खेत मे लगभग 12 से 15 पम्प खरपतवार-नाशक का छिड़काव करें ।