Total Pageviews

Showing posts with label उद्यानिकी. Show all posts
Showing posts with label उद्यानिकी. Show all posts

Sunday, 29 July 2018

अनार की अच्छी किस्म

प्रश्न:अनार की अच्छी किस्मों का नाम बतायें?
उत्तर: भगवा एवं सुपर भगवा अनार की   अच्छी किस्में हैं - सादर।

Friday, 27 July 2018

संतरे के फल के छोटे आकार का नियंत्रण

प्रश्न: संतरे केे फल छोटे आकार के बन रहे हैं कृपया उपाय बतायें ? 
उत्तर:150 ग्राम एन.पी.क. 19:19:19 को एक टंकी  पानी में  घोल कर मिश्रण तैयार करें. इस तरह की 10 टंकी मिश्रण, प्रति एकड़ छिड़काव करें.   

Wednesday, 25 July 2018

लौकी में फल नहीं बन पा रहे हैं

प्रश्न: लौकी में फूल तो बन रहे हैं पर फल नहीं आ रहे हैं, कृपया उपाय बतायें ? 
उत्तर: बेल को पलटायें, बेल की मुख्य शाखा को सबसे ऊपर की ओर से, एक ऊँगली नीचे से तोड़ दें जिससे मादा फूल आना प्रारम्भ हो जायेंगे जिसमें फल आयेंगे। 
अभी जो फल आये हैं वे नर फूल हैं जिसमें फलन नहीं होता है ।

Friday, 20 July 2018

आम के बौर झड़ने से बचने के उपाय

प्रश्न: विपरीत मौसम में आम के बौर न झड़ें, इसका उपाय कृपया बतायें ? 

उत्तर: आम के बौर पर सल्फर 80 डब्लयू. पी. दवा 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें इससे लाभ होगा।


Tuesday, 17 July 2018

नींबू के फल फटने के नियंत्रण का उपाय

प्रश्न: नींबू का फल फट रहा है, कृपया नियंत्रण का उपाय बतायें ?
उत्तर:अगली बार फूल अवस्था में नींबू प्रति पेड़ 10 ग्राम बोरैक्स गोबर की पकी हुई खाद में मिला कर थाले में गुड़ाई कर मिला दें। फल आने की स्थिति में कोई उपचार नहीं है।