Total Pageviews

Monday, 30 July 2018

प्रश्न:सोयाबीन की पत्तियाँ पीली छींटदार पीली पड़ रही हैं, कृपया उपाय बतायें ?

उत्तर:सोयाबीन के पौधे की पत्तियाँ छींटदार पीली पड़ रही हैं, यह पीला वेन मोज़ैक का संक्रमण है। जिन पौधों के पत्ते पीले पड़ रहे हैं उन्हें जड़ से उखाड़कर ज़मीन में दबा दें अथवा जड़ से उखड़े हुए पौधों को डी. ए. पी. की बोरी में रखकर, बोरी का मुँह बंद करके खेत से बाहर लाकर जला दें।
इसके उपरांत प्रति एकड़ थायोमैथाक्ज़ाम 8 ग्राम अथवा इमिडाक्लोप्रिड 8 मिलीलीटर प्रति टंकी पानी में घोलकर, प्रति एकड़ 15 से 20 टंकी दवा का छिड़काव करें।

Sunday, 29 July 2018

अनार की अच्छी किस्म

प्रश्न:अनार की अच्छी किस्मों का नाम बतायें?
उत्तर: भगवा एवं सुपर भगवा अनार की   अच्छी किस्में हैं - सादर।

धान में खरपतवार नियंत्रण

प्रश्न: अभी धान 20 दिन से कम का है जिस में खरपतवार आ रहा है कृपया उपाय बतायें ?
उत्तर: जो धान अभी 20 दिन से कम का है, इस धान में खरपतवार नियंत्रण हेतु बीस्पाइरीबैक सोडियम सॉल्ट नामक दवाई,100 मिलीग्राम, 15 से 20 टंकी पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें - सादर।

धान में खरपतवार नियंत्रण

प्रश्न:धान में  अधिक खरपतवार की समस्या हो रही है कृपया उपाय बतायें ?
उत्तर: फिनॉकज़ाप्रॉप खरपतवारनाशक दवाई 250 मिली लीटर 200 लीटर पानी में मिलाकर,साथ में कोई चिपकाने वाला पदार्थ मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें -सादर।

उड़द की पत्तियों में छेद का नियंत्रण


प्रश्न:  उड़द  की पत्तियों में छेद हो रहे हैं,कृपया  नियंत्रण का उपाय बतायें ?
उत्तर: थायोमैथाकज़ाम + लैमडा साईलथ्रिन की संयुक्त कीटनाशी दवा  5 मिली लीटर दवा प्रति टंकी पानी की दर से घोलें तथा प्रति एकड़ 15 से 20 पम्प घोल का छिड़काव सभी दलहन फसलों में छिडकाव कर सकते हैं। इस उपाय से कुछ सीमा तक पीला मोज़ैक फैलने में भी नियंत्रण होगा, इस रोग को फैलाने वाली सफेद मक्खी भी इस दवा से  नियंत्रित होगी।

Friday, 27 July 2018

संतरे के फल के छोटे आकार का नियंत्रण

प्रश्न: संतरे केे फल छोटे आकार के बन रहे हैं कृपया उपाय बतायें ? 
उत्तर:150 ग्राम एन.पी.क. 19:19:19 को एक टंकी  पानी में  घोल कर मिश्रण तैयार करें. इस तरह की 10 टंकी मिश्रण, प्रति एकड़ छिड़काव करें.   

आलू एवं टमाटर में झुलसा का नियंत्रण